सेब के हैरत अंगेज़ फायदे। Apple Benefits In Hindi

 सेब खाने के फायदे - Apple benefits in hindi

Apple-Benefits-in-Hindi

  • आज के इस आर्टिकल में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहता हूं कि सेब किस वक्त खाना चाहिए और कब नहीं खाना चाहिए सेब खाने का तरीका क्या होना चाहिए और सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए सब फ्रेंड्स मैं आपको कंप्लीट इंफॉर्मेशन दूंगा सेब के बारे में और साथ ही साथ इसके साथ जबरदस्त फायदे आपके साथ शेयर करेंगे। यदि आप दिन भर में एक सेब का सेवन करते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 


सेब का सेवन किस वक़्त करना चाहिए?


  • एक बात ध्यान रखें दोस्तों यदि आप सेब का सेवन सही समय में करते हैं तो आपको इसके अनेक लाभ मिलेंगे। सेब का सेवन छिलके सहित हमें सुबह के वक्त करना चाहिए क्योंकि सुबह के वक्त इसे खाने से ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है। 


  • यदि इसका सेवन आप रात के वक्त करते हैं तो ये आपकी पाचन क्रिया पर असर करता है। पेट भारी लगने लगता है पर जिनकी पाचन क्रिया स्ट्रॉंग हो वे इसका सेवन किसी वक्त भी कर सकते हैं। एक और बात ध्यान रखें फ्रेंड्स सेब का सेवन हमेशा खाना खाने के एक घंटा पहले करें या खाना खाने के दो घंटे बाद करें। इसका सेवन खाने के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। 


सेब खाने का तरीका क्या होना चाहिए?


  • बहुत से लोग इसका छिलका निकालकर खाते हैं लेकिन इसके छिलके में फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए हमेशा सेब को छिलके के साथ ही सेवन करना चाहिए। एक और तरीका है एप्पल खाने का यदि आपको एप्पल खाना पसंद नहीं है तो आप इसके जूस को भी पी सकते हैं पर शक्कर के बिना ही ये फायदा करता है यह तो सबको पता है कि सेब खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 


सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?


  • आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सेब खाने के बाद आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और इससे कफ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सेब खाने के बाद आप दही का सेवन एक घंटे बाद कर सकते हैं। सेब खाने के बाद पानी भी भूलकर ना पीएं क्योंकि इससे भी कफ की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। 


  • सेब खाने के बाद मूली का सेवन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से आपकी स्किन में सफेद दाग धब्बे हो सकते हैं। स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। सेब खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे अचार नीबू। इससे आपके पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है।


ये तो हमने आपको बताया सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए अब आइए आपको बताते हैं 


डेली सुबह एक सेब खाने से आपको क्या क्या फायदे होते हैं?


  • दिल की बीमारियों को कम करने में बहुत ही मदद करता है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। दूसरा हड्डियों को मजबूत रखने में बहुत ही मदद करता है। सेब कैल्शियम का बहुत ही अच्छा स्रोत है। अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। पर ध्यान रहे रात के समय अस्थमा के मरीजों को सेब का सेवन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 


  • सेब मजबूत और चमकीले दांतों को पाने में बहुत ही मदद करता है। सेब दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करेगा सेब का सेवन रोजाना खाली पेट करने से हमारी पाचन क्रिया को भी सुधारने में मदद करता है सेब कैंसर जैसी बीमारी से भी हमें बचाता है। फ्रेंड्स सेब एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स का बहुत ही अच्छा स्रोत है। कैंसर की कोशिकाओं को भी नष्ट करता है। 

Post a Comment

0 Comments