Till benefits in Hindi/ तिल खाने का सही तरीका और फायदे हिंदी में।

 टिल खाने के फायदे - Till benefits in hindi

Till-benefits-in-hindi

  • हैलो फ्रेंड्स आर्टिकल में बहुत स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में बहुत ही पौष्टिक आहार तिल के बीज के बारे में जानकारी देना चाहता हूं। तिल की तासीर गर्म होती है इस वजह से सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से हमें अनगिनत फायदे होते हैं। जी हां तिल के सेवन से शरीर में गर्माहट मिलती है और इसके साथ साथ यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 


  • तो आइये जानते हैं कि तिल खाने का सही समय क्या है। तिल हमें किस वक्त खाना चाहिए और कब नहीं खाना चाहिए तिल खाने का सबसे सही तरीका क्या है। यानि हमें इसका सेवन किस तरह से करना चाहिए। इसके साथ साथ रोजाना तिल खाने के जबरदस्त फायदे होते हैं। इसके अलावा एक दिन में हमें कितनी मात्रा में तिल खाना चाहिए।


अगर तिल का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे हमारे शरीर में क्या नुकसान हो सकता है ये भी मैं आपको बताऊंगा। 


तिल में मौजूद पोषक तत्वों




तिल खाने का सही समय क्या है? किस वक्त हम इसका सेवन करके भरपूर लाभ ले सकते हैं। 


  • आप तिल का सेवन सुबह दोपहर शाम या फिर रात के समय कभी भी कर सकते हैं पर तिल का सेवन अगर आप सुबह के वक्त खाली पेट करते हैं तो ये आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके अलावा आप तिल का सेवन दोपहर के समय भी कर सकते हैं। जी हां कुछ लोगों को दोपहर का खाना खाने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग होती है तब आप अनहेल्दी खाने के बजाय तिल की चिक्की खाएं जो कि बिल्कुल हेल्दी है और तिल का सेवन। 


  • अगर आप शाम के समय खाली पेट करते हैं और उसके ऊपर दो बार गरम पानी पीएं तो भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इसके साथ साथ तिल का सेवन आप रात के समय भी कर सकते हैं। रात के भोजन के बाद आप चाहें तो तिल के लड्डू खा सकते हैं इससे भी आपको फायदा होगा। 



  • चलिए अब मैं आपको बताता हूं की रोजाना तिल खाने से क्या क्या जबरदस्त फायदे होते हैं और तिल का सेवन हम किस तरह से कर सकते हैं जिससे हम इसका भरपूर लाभ ले सकें। कैल्शियम और ज़िंक होने की वजह से तिल हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में बेहद मददगार होता है। इसके अलावा तिल गठिया रोग से छुटकारा दिलाने में भी काफी हद तक मदद करता है। 


  • जिनको गठिया या फिर जोड़ों में दर्द की शिकायत हो वे हल्दी मेथी दाना सौंफ काला तिल और अश्वगंधा को बराबर मात्रा में ले लें और फिर इसका पाउडर बना लें। इसे अच्छी तरह से पीस लें और इस मिश्रण का सुबह शाम एक एक चम्मच दूध या फिर गर्म पानी के साथ सेवन करें। ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। 


  • तिल हमारी त्वचा यानी स्किन को सेहतमंद रखने में बहुत फायदेमंद होता है। जी हां त्वचा को चमकदार बनाने के लिए तिल को दूध में भिगोकर इसके पेस्ट को फेस पर लगाने से नेचुरल ग्लो आता है और इसके साथ साथ कलर भी फेयर होगा। तिल के बीजों में ओमेगा थ्री, ओमेगा सिक्स, और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। 


  • इसलिए अगर आप नियमित रूप से तिल के तेल का यूज करेंगे तो ये आपके बालों को बढ़ाने में मदद करता है और इससे हेयर फॉल की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। जिन लोगों को कांस्टीट्यूशन यानी कब्ज की समस्या हो उन्हें तिल का जरूर सेवन करना चाहिए। तिल को पीसकर खाने से कॉन्स्टिट्यूशन की समस्या दूर होती है। 


  • इसके अलावा काले तिल को खाने के बाद ठंडा पानी पीने से पाइल्स यानी बवासीर की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। कुछ लोगों को बहुत जल्दी थकान महसूस होती है यह थोड़ा ही काम करने के बाद जल्दी ही थक जाते हैं। शरीर में एनर्जी नहीं होती तो उन्हें तिल का जरूर सेवन करना चाहिए। तिल में मौजूद प्रोटीन पूरे शरीर को भरपूर ताकत देता है और एनर्जी से भर देता है और इससे हमारा मेटाबॉलिज्म भी अच्छी तरह से काम करता है।


  • जिन्हें पथरी की प्रॉब्लम हो उन्हें तिल का प्रयोग करने से बहुत ही फायदा होता है। इसके लिए आप तिल की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और रोजाना सुबह शाम एक एक चम्मच इसका सेवन करें इससे पथरी की समस्या दूर होगी। 


  • तिल हमारे दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए सुबह शाम एक एक चम्मच तिल चबा चबाकर खाएं। इससे आपके दांत मजबूत होंगे। 


  • तिल में कुछ ऐसे पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए रोजाना थोड़ी मात्रा में तिल का सेवन करने से मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। 


  • इसके अलावा तिल में मौजूद मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड हमारे शरीर से बैड। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

Post a Comment

0 Comments