दूध के हैरत अंगेज़ फायदे। Milk Benefits In Hindi

 दूध पीने के फायदे। Milk benefits in hindi

Milk-Benefits-In-Hindi

फ्रेंड्स आर्टिकल में आपको बहुत बहुत स्वागत है आज के इस आर्टिकल में मैं आपको दूध (Milk) के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहता हूं। दूध एकमात्र ऐसी चीज है जो अकेले ही complete आहार के बराबर होता है। इसलिए बच्चों को सबसे पहले आहार के रूप में जो दिया जाता। तो आइये हम जानेंगे कि एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए। दूध पीने का सही समय क्या होता है दूध के साथ पहले या बाद में किन चीजों का हमें सेवन नहीं करना चाहिए। 


दूध में मौजूद मिनरल्स


दूध में विटामिन ए (Vitamin A) विटामिन के (Vitamin K) विटामिन बी (Vitamin B) भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं जैसे कैल्शियम (Calcium) फॉस्फोरस (Phosphorus) सोडियम (Sodium) और पोटेशियम (Potassium) होता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 


वैसे तो दूध पीने के बहुत ही फायदे होते हैं पर अगर दूध का गलत समय में और गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे अपच, खट्टी डकार, गैस, कब्ज, सीने में जलन, स्किन एलर्जी, जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 



हमे एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?


200 एमएल दूध में लगभग बहुत अधिक कैल्शियम होता है और हमारे शरीर में हजार मिलीग्राम से 12 सौ मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत पड़ती है तो इस हिसाब से डेली हमें एक से दो गिलास दूध का सेवन करना चाहिए। पर जो लोग फिजिकल वर्क ज्यादा करते हैं या जिम जाते हैं उन लोगों को दूध का थोड़े अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।


दूध को इस्तेमाल करने का सही समय क्या होता है?


आयुर्वेद के हिसाब से दूध का सेवन रात के समय करना चाहिए क्योंकि दूध में क्रिप्टो फैन नामक अमीनो एसिड होता है जो दिमाग को शांत करके अच्छी नींद दिलाने बहुत मदद करता है। दोस्तो अक्सर देखा जाता है कि लोग रात को खाना खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करते हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। 


अगर हम खाना खाने के तुरंत बाद दूध पी लेते हैं इसका मतलब है एक समय में हमने दो वक्त का खाना खा लिया जिससे पेट में भारीपन, एसिडिटी, पेट बढ़ जाना, जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए दूध का सेवन रात का खाना खाने के दो घंटे बाद और सोने से एक घंटा पहले ही करना चाहिए।



दूध पीने का सबसे सही तरीका क्या है?


दूध में अगर आप हल्दी मिलाकर पीते हैं तो आपको इससे बहुत ज्यादा फायदा होता है। हल्दी गुणों के बारे में आप जानते होंगे। आयुर्वेद के हिसाब से हल्दी को सबसे बेहतरीन नेचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है। हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं चेहरे में रौनक लाता है।


ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स में यह रामबाण इलाज है। लीवर को मजबूत करेगा दूध को हल्का गुनगुना करके ही पीना चाहिए इससे या सुबह को पूरी तरह पेट साफ करता है। एक और बात ध्यान रहे दोस्तो दूध में चीनी मिलाकर न पिएं तो ये आपको ज्यादा फायदा करेगा।


दूध में नेचुरल लैक्टोज नामक शुगर होता है जो दूध को मीठा बनाता है। फिर भी अगर आप थोड़ा मीठा दूध पीना चाहते हैं तो चीनी की जगह पर शहद मिश्री देसी कार्न चैधरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 



दूध के साथ पहले या बाद में किन चीजों का हमें सेवन नहीं करना चाहिए।


खट्टे फल जंक फूड या अचार के साथ पहले या बाद में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ पहले या बाद में इन चीजों का सेवन करने से यह पाचन क्रिया को धीमा कर देता है जिससे अपच, गैस, खट्टी डकार, पेट दर्द होना जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। आयुर्वेद की मानें तो दूध को पचाने में 90 मिनट लगते हैं। यदि आप इसे किसी फ्रूट के साथ शेक बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो यह और भी आपके पेट को भारी कर देता है।


अगर आपकी पाचन क्रिया मजबूत हो तो आप शेक बिल्कुल पी सकते हैं। दूध के साथ पहले या बाद में मछली का सेवन करने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होती है। हालांकि अभी तक यह साइंटिफिक प्रूफ नहीं हुआ है पर फिर भी हमें प्रकाशन लेना चाहिए। अगर आप खाना ही चाहें तो दो तीन घंटे का अंतराल रखें। 



किन लोगों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए?


जिन लोगों की हाल ही में कोई सर्जरी हुई हो या शरीर में कोई बड़ा जख्म हुआ है उन्हें दूध का सेवन कुछ दिनों के लिए बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि दूध के लगातार सेवन करने से जख्म सूख नहीं पाते। उन्हें चेहरे पर एक्ने पिम्पल्स की समस्याओं उन्हें भी दूध का सेवन कम करना चाहिए।


यदि आप रात को सोने से पहले दूध पीते हैं तो आपको क्या क्या इसके बेहतरीन फायदे होंगे?


हमारे दांतों और हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। हर रोज गुनगुने दूध में। 1 से 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या हो तो गुनगुना दूध पीना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। ये पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदेमंद है।


हल्का गर्म दूध पीना बहुत ही लाभकारी होगा। रात में दूध को इस्तेमाल करने का ये सबसे बड़ा बेनिफिट है कि नींद अच्छी आती है जिन लोगों को नींद की समस्या है उन्हें रात को हल्का गर्म दूध पीकर सोना चाहिए। दूध हृदय रोगियों के लिए भी बहुत ही अच्छा है लो फैट मिल्क जैसे गाय का दूध शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है।


बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। दूध विटामिन बी 12 एक अच्छा स्रोत है जो स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। दूध में अमीनो एसिड होता है जो त्वचा को सुंदर बनाने में बहुत ही सहायक होता है। त्वचा चमकने लगेगी।

Post a Comment

0 Comments