खजूर खाने के बेशुमार फायदे। Dates benefits in hindi

 खजूर खाने के बेशुमार फ़ायफे - Dates benefits in hindi

khajur-khane-ke-fayde

  • आज के इस आर्टिकल में बहुत ही पौष्टिक फल खजूर के बारे में जानकारी देना चाहती हूं। खजूर जिसे टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मीठा फल है जो ड्राई फ्रूट के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका रोजाना सेवन करने से हमें अनगिनत फायदे होते हैं। पर बहुत लोग ये नहीं जानते कि डेड यानी खजूर कब कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। 


  • जिस वजह से वे इसका पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाते और कई बार फायदे के बजाय नुकसान हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि खजूर खाने का सबसे सही समय क्या है। खजूर हमें किस वक्त खाना चाहिए और कब नहीं खाना चाहिए। खजूर खाने का सही तरीका क्या है। यानी हमें इसका सेवन किस तरह करना चाहिए। 


  • एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए। इसके साथ साथ हम जानेंगे कि खजूर खाने के क्या क्या फायदे होते हैं और अगर खजूर का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे हमारे शरीर में क्या नुकसान हो सकता है ये भी मैं आपको बताऊँगा। 


खजूर किया है?


  • खजूर में आखिर ऐसा क्या है जिसे वंडर फ्रूट की श्रेणी में लाता है। असल में खजूर पोषक तत्वों का भंडार है। जी हां यह एक ऐसा पौष्टिक फल है जिसमें सौ ग्राम खजूर में पानी, शुगर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कोलेस्ट्रॉल, फैट और कैलोरी, एनर्जी होती है। इसके अलावा खजूर में आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है।


खजूर यदि तीन प्रकार के पाए जाते हैं सूखे बिल्कुल गीले और सेमी डाइट में आते हैं। आइए सबसे पहले हम बात करते हैं। 


खजूर यानी डेट्स को खाने का सबसे सही समय क्या है?


यानी किस खजूर का सेवन करने से हम इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।


  • वैसे तो आप खजूर का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं पर अगर आप खजूर सुबह के वक्त खाली पेट खाते हैं तो इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और ये आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आप वर्कआउट के एक घंटे पहले खजूर का सेवन करें। इससे आपके वर्कआउट को तेज करने में मदद मिलती है। 


  • इसके साथ साथ कुछ लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा होती है तब आप अन हेल्दी खाने के बजाय नेचुरल मीठा खजूर खाएं जो कि बिल्कुल हेल्दी होता है और फ्रेंड्स जब शाम को अनहेल्दी स्नैक्स के बजाय खजूर का सेवन करें जिससे आपकी भूख भी कम हो जाएगी और ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद भी होगा।


  • इसके साथ साथ आप खजूर का सेवन रात के समय भी कर सकते हैं। जी हां इसके लिए आप खजूर खाकर ऊपर से गर्म दूध पी ले तो ये आपके लिए बहुत ही हेल्दी होगा। चलिए अब हम जानेंगे कि खजूर खाने का सही तरीका क्या है यानी किस तरह हम इसका सेवन करना चाहिए तो सौ खजूर की तासीर गर्म होती है। 


  • तो अगर आप इसका सेवन गर्मी के मौसम में करते हैं तो खजूर को रातभर पानी में भिगो कर रखें और फिर सुबह इसका खाली पेट सेवन करें। इससे गर्म तासीर खत्म हो जाती है और साथ ही साथ पौष्टिकता भी बनी रहती है पर अगर सर्दी का मौसम है तो आप इसे डायरेक्ट खा सकते हैं या फिर आप चाहें तो इसे दूध में अच्छी तरह उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।



  • वैसे तो खजूर खाना सभी को पसंद होता है पर अगर आप चाहें तो दूध में तीन से चार खजूर और तीन से चार बादाम डालकर इसका शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। खजूर खाने का एक और अच्छा तरीका है। इसे आप सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। जी हां इसके लिए खजूर के छोटे छोटे टुकड़े कर दें और इसे सलाद के ऊपर डालकर खाएं। ये आपके लिए बहुत ही हेल्दी होगा। 


  • इसके अलावा जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो वे दो खजूर को पानी में अच्छी तरह उबालें फिर उसमें 2 से 3 ग्राम मेथीदाना का चूर्ण मिलाएं और इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको जल्द ही कमरदर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा। अब हम बात करते हैं।


दिन भर में आखिर कितने खजूर हमें खाने चाहिए?


  • वैसे तो आप दिनभर में कम से कम एक से दो खजूर और ज्यादा से ज्यादा पांच से सात खजूर का सेवन कर सकते हैं। ये इसका मैक्सिमम डोज है। असल में खजूर खाने की सही मिक़दार इस पर भी डिपेंड करती है कि आपके शरीर की तासीर गर्म है या ठंडी। अगर आप कोई फिजिकल एक्टिविटी या जिम करते हैं तो आप एक दिन में पांच से छह खजूर खा सकते हैं। 


  • इसके अलावा अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पांच से सात खजूर को आधा लीटर दूध में अच्छी तरह से उबालें और फिर खजूर को दूध से निकालकर अलग से खाएं। फिर इसके ऊपर दूध पी लें तो इससे आपको बहुत जल्द रिजल्ट मिलेगा। एक और बात का ध्यान दें अगर आप खजूर। डेली डाइट में शुरू करने जा रहे हैं तो दो खजूर से शुरुआत कर सकते हैं। 



रोजाना खजूर खाने की क्या क्या जबरदस्त फायदे होते हैं?


  • खजूर में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है और विटामिन सी त्वचा को सेहतमंद रखने में बहुत ही फायदेमंद होता है। ये हमारी स्किन को टाइट कर झुर्रियां यानी रिंकल्स हटाने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। जी हां इसका सेवन करने से हमारे शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाती है। 


  • कम सोडियम और ढेर सारे मिनरल्स होने की वजह से खजूर हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में बेहद मददगार होता है। इसके अलावा खजूर में सेलेनियम पोटेशियम मैंगनीज और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका रेगुलर सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। इसके अलावा खजूर हमारे शरीर की पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।


  • जी हां खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो पेट की पाचन क्रिया को ठीक रखने बहुत ही मददगार होता है। इसके साथ साथ जिन लोगों को कॉन्स्टिट्यूशन या इन डाइजेशन की समस्या हो तो उन्हें खजूर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। ये इसका एक रामबाण इलाज है। 


  • अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो तो आपको खजूर का जरूर सेवन करना चाहिए। जी हां खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और अगर आपको अनीमिया यानि खून की कमी हो तो रोजाना खजूर को दूध में उबालकर इसका सेवन करना चाहिए। ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। 


  • अगर आप बहुत ही दुबले पतले हैं और अपना वेट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको दिन भर में 5 से 6 खजूर दूध के साथ जरूर लेना चाहिए। खजूर में नेचुरल शुगर विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। मीठे फलों में विटामिन भी आसानी से मिल जाता है। जी हां खजूर में विटामिन बी होता है जो कि हमारे सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखता है।


  • फ्रेंड्स अगर आप बहुत जल्दी पैनिक हो जाते हैं आपको जल्दी ही घबराहट होने लगती है या आपका  सिस्टम कमजोर हो तो आपको नियमित रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खजूर में पोटैशियम होता है जो हमारे दिमाग को एक्टिव बनाये रखता है। खजूर में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड वेसल्स को हेल्दी बनाये रखता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 


  • इसके अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हृदय संबंधी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। फ्रिल्स नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। फिर ये तो आप जानते होंगे डेड खजूर एनर्जी का खजाना है।


  • खजूर में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। इसलिए प्रेग्नेंट वुमन को इसे नियमित रूप से खाना चाहिए क्योंकि प्रेगनेंसी में महिला को एनर्जी की जरूरत आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती है। इसे खाने से उन्हें इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। पर एक बात का ध्यान रहे रेफरेंस प्रेगनेंसी में  ज्यादा मात्रा में न खाएं नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।


  • और उसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। ये तो मैंने आपको बताया कि खजूर खाने के क्या फायदे होते हैं पर कोई भी चीज का सेवन अगर हम जरूरत से ज्यादा मात्रा में करते हैं तो वे हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं।


अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से हमें क्या नुकसान हो सकते हैं?


  • खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है तो अगर आप दिन भर में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट दर्द अपच की समस्या हो सकती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा खजूर नेचुरल मीठा फल है और अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे न सिर्फ डायबिटीज की प्रॉब्लम बढ़ सकती है बल्कि ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ सकती है। 


  • खजूर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में किया जाए तो हमारे शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाता है जिससे बेहोशी मांसपेशियों में कमजोरी झनझनाहट और ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। 

Post a Comment

1 Comments

  1. Very informative
    For more beauty tips please visit beautypolicy.com

    ReplyDelete