ऑक्सीजन बढ़ाने के घरेलु उपाये और बहुत आसान तरीके घरेलू

 ऑक्सीजन बढ़ाने के घरेलु उपाये और बहुत आसान तरीके घरेलू

Oxygen-level-badhane-ke-upay

ऑक्सीजन बढ़ाने के घरेलु उपाये वायरस से बचने के लिए ये ज़रूरी होता है कि हम अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें और अपने आहार में ऐसी चीजे शामिल करें जिनसे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़। साथ ही खून में ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा बनी रहे। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हों। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के उपाय।



ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए


एक्सपर्ट के अनुसार शरीर में हीमोग्लोबिन की उचित मात्रा बनाये रखने के लिए अपने आहार में कॉपर, आयरन, विटामिन के अलावा फोलिक एसिड जरूर शामिल करना चाहिए। ये पोषक तत्व खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मददगार होते हैं। अगर आपके शरीर में आक्सीजन भरपूर है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत है तो ये आपको कई लाइलाज बीमारियों से भी बचाने में मददगार होते हैं।



ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग


हमारी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हम अक्सर ऐसी चीजें खाने के आदी या यूं कहें कि मजबूर हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। इसलिए हेल्दी रहने टीम को बूस्ट करने और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए हेल्दी फूड का सेवन ज्यादा करना चाहिए। 



ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के तरीके


तो चलिए हम आपको बताते हैं इम्युनिटी और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में। 


लहसुन 


आमतौर पर लहसुन हर रसोई में पाया जाता है। ये बेहद गुणकारी है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों में औषधि का भी काम करता है। ये शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बनाए रखता है। लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। 


नींबू 


नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसा माना जाता है कि विटामिन सी से भरपूर चीजे शरीर को बेहतर ऑक्सीजन सप्लाई करती है। इसलिए दाल सब्जी से लेकर स्प्राउट्स तक में नींबू जरूर डालें। 


केला 


केला शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मददगार होता है। साथ ही केला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता। इसमें भरपूर मात्रा में ऐसे गुण होते हैं जो सेहत के लिए अच्छा माने जाते हैं। केले का सेवन नॉर्मल फूड्स के तौर पर या स्नैक के तराई शेक बनाकर किया जा सकता है। 


दही 


दही में प्रोटीन विटामिन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसमें गुड बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं। दही का नियमित सेवन शरीर में ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करता है। ऑक्सीजन के स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए दही का सेवन जरूर करें।


 खीरा


खीरे में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। खीरा खाने से सिर्फ ऑक्सिजन को ही नहीं बढ़ाया जाता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत किया जाता है। खीरे को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 


कीवी


 कीवी को विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। कीवी ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है। कीवी खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।


 अंकुरित अनाज 


अंकुरित अनाज सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। अंकुरित अनाज जैसे दाल चना मूंग आदि सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं।


 आमला 


आमला में पाए जाने वाले तत्व शरीर को बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में आमला के नियमित सेवन से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। 


आमला के सेवन से सर्दी जुखाम अल्सर और पेट के इन्फेक्शन से राहत मिलती है। तो अगर आप भी चाहते हैं इम्युनिटी और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाना तो आप सभी अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें भी।

Post a Comment

0 Comments