सुबह जल्दी उठने के मूल्यवान अनगिनत फायदे। मालूम करें

 सुबह जल्दी उठने के मूल्यवान फायदे

Subah-Jaldi-Uthne-Ke-Fqyde


कभी आपने सोचा दुनिया के जितने भी मिलेनियर, बिलेनियर लोग हैं या जितने भी स्पिरिचुअल लोग हैं वो सब लोग सुबह को जल्दी उठने के लिए इतना जोर क्यों देते हैं क्यों सुबह के समय को इतना ज्यादा स्पेशल बताया जाता है। आखिर जल्दी सुबह के समय में ऐसा स्पेशल क्या होता है जो सारे दिन भर नहीं होता है। जो लोग सुबह को देर से उठते हैं वो लोग अपनी ज़िन्दगी का एक ऐसा खूबसूरत हिस्सा गंवा देते हैं जो उन्हें दुबारा कभी नहीं मिलने वाला। 



सुबह का समय महत्वपूर्ण है



  • सुबह का समय सारे दिन का सबसे खूबसूरत समय होता है। सबसे शांत और सबसे हेल्दी टाइम होता है जब आप देर से उठते हैं तो आपको कुछ नहीं मिलता। कई लोग कहते कि मज़ा आता है। कभी आपने सोचा आपको कैसे मज़ा आता है जब आप होश में ही नहीं आएं तो आपको क्या मज़ा मिल जाएगा। मजा तो तब है जब आप होश में हो। जब आप जागे तब आप सोने से सौ गुना ज्यादा मजा कर सकते हैं। 


वैसे तो सुबह जल्दी उठने के बहुत सारे फायदे हैं पर ये 10 बातें ऐसी हैं जो आपको सुबह उठने के लिए ज़रूर इंस्पायर करेंगी। 



सुबह जल्दी उठने के फायदे किया है?



सबसे बेहतर महसूस होता है



  • आप में से जितने भी लोग सुबह को जल्दी उठते हैं वो करके जरूर बताना। क्या आपको ये चीज़ महसूस होती है या नहीं। जब आप सुबह उठकर अपनी प्रार्थना करते हैं अरदास करते हैं नमाज पढ़ते हैं योगा करते हैं अपनी पढ़ाई करते हैं ध्यान करते हैं तो क्या आपको ये चीज़ महसूस नहीं होती कि आप सोये हुए लोगों से काफी बेहतर काम कर रहे हैं। 


  • आप इमानदारी से ज़रूर कॉमेंट करके बताना क्यूंकि मैंने देखा है जो लोग सुबह को जल्दी उठते हैं वो खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं और दूसरी चीज़ जो इसी से ही जुडी हुई है।



जब आप खुद को अच्छा महसूस करते हैं बेहतर महसूस करते हैं तब आप खुद से प्यार करने लगते हैं



  • तब आप खुद को पसंद करने लगते हैं। नहीं तो अधिकतर लोग अपने आप से ही परेशान रहते हैं। कुछ दुखी रहते हैं। उनको कोई बात अच्छी नहीं लगती। उनकी लाइफ अच्छी नहीं लगती पर जो इन्सान खुद को बेहतर महसूस करता है अच्छा महसूस करता है वह इंसान खुद प्यार कर पाता है। 



आप खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं


  • आपको खुद पे आत्मविश्वास आने लगता है। रोज सुबह जल्दी उठना भी किसी चैलेंज से कम नहीं है। देखने में छोटी बात है पर करने में बहुत बड़ी है क्योंकि सुबह के समय ही लोगों को सबसे ज्यादा नींद आती है और उस समय पे नींद का मोह त्याग कर उठना किसी चैलेंज से कम नहीं है। तो जो लोग सुबह जल्दी उठने का चैलेंज पूरा करते हैं खुद को एक विश्वास से भरा हुआ महसूस करते हैं।



माइंड बहुत अच्छे से काम करता है 


  • क्योंकि सुबह के समय में प्रकृति शांत रहती है वातावरण शांत रहता है और वो शांत ऊर्जा जब आपके मन में आपके शरीर के अंदर जाती है तो आपका मन भी रिलैक्स रहता है और आपकी बॉडी हेल्दी राहतो है। 



अपने परिवार के साथ बिताने के लिए समय मिलता है


  •  रेगुलर लाइफ में बच्चे कॉलेज स्कूल चले जाते हैं कोई काम पर चला जाता है कोई शॉप में चला जाता है रात को थक कर आते हैं खाना खाते ही सो जाते हैं लेकिन सुबह का समय ऐसा है और उस टाइम पर पूरी फैमिली एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकती है। 



जो लोग सुबह को जल्दी उठते हैं उनका सारा दिन ऑर्गनाइज्ड रहता है और वो एनर्जी से भरे रहते हैं


  •  देर से उठने वाला इंसान आलस्य से भरा रहता है। खुद को थका हुआ और लेजी महसूस करता है। लेकिन जो सुबह को जल्दी उठते हैं वो अपने सारे दिन को बहुत अच्छे से प्लान कर सकते हैं। देर से उठने वाले के कंपेयर में बहुत ज्यादा टाइम रहता है। 



जो लोग सुबह को जल्दी उठते हैं उनकी हेल्थ देर से उठने वालों की तुलना में ज्यादा अच्छी रहती है



  •  क्योंकि जो लोग जल्दी उठते हैं उन्हें भूख भी जल्दी लगती है तो उनकी डाइट भी सही रहती है जिसकी वजह से उनका शरीर भी फिट रहता है। जो इन्सान उठेगा ही देर से वो ब्रेकफस्ट कब करेगा लंच कब करेगा और जो जल्दी उठता है वो दिन का हर मील जिस टाइम पर लेना चाहिए उस टाइम पर ले पाता है और उसका इफेक्ट उस इंसान की बॉडी पर बहुत अच्छा पड़ता है।



रात को नींद भी जल्दी आती है


  • जो लोग देर रात तक जागते हैं आगे चलकर उनको कई तरह की मेंटल डिजीज हो जाती हैं। मानसिक बीमारियां हो जाती हैं और जो लोग रात को जल्दी सो जाते हैं उनका दिमाग ज्यादा स्वस्थ रहता है। उनकी बॉडी और उनके माइंड की लाइफ बढ़ जाती है। देखो प्रकृति के कुछ नियम हैं जो इंसान प्रकृति के नियमों के हिसाब से चलता है वो इंसान बेहतर और ज्यादा जीता है। जो इंसान प्रकृति के खिलाफ चलता है उसे इंसान का शरीर और मन दोनों बीमार रहते हैं। 


  • जो इंसान प्रकृति का नेचर को फॉलो करता है वो इंसान जिन्दगी में ज्यादा खुश रहता है। ज्यादा स्वस्थ रहता है और ज्यादा सक्सेसफुल रहता है और जो इंसान विकृति को फॉलो करता है वो इंसान बीमार दुखी और जिन्दगी में खुद को हारा हुआ महसूस करता है। 




जिन लोगों को ये शिकायत रहती है कि हमें समय नहीं मिला उन लोगों के लिए तो ये गोल्डन टाइम है


  • आप चाहें तो ये समय आप अपना करियर बनाने में लगा सकते हैं। आप अपनी हेल्थ बनाने में लगा सकते हैं। आप मेडिटेशन करना सीख सकते हैं। आप किताबें पढ़ सकते हैं आप पढ़ाई कर सकते हैं। जितना सुबह का टाइम शांत और सपोर्ट रहता है उतना सारा दिन आपको शांत और सपोर्ट टाइम नहीं मिलेगा क्योंकि दिन भर के कामों में दिनभर के शोर में न आप अपना ध्यान लगा पाते। 


  • न आपकी से कोई काम कर पाते हैं लेकिन सुबह की शांति में आप अपने हर काम को बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। इसलिए जो इंसान अपनी लाइफ में सक्सेसफुल होना चाहता है। हेल्दी और फिट रहना चाहता है। लाइफ में कुछ करना चाहता है। 


  • आगे बढ़ना चाहता है तो उन सब लोगों को मैं कहूंगा कि ये सुबह का टाइम आपके लिए गोल्डन टाइम है। ये नींद में सोने का टाइम नहीं है। ये सोना बनाने का टाइम में आप खुद को सोना बनाइए और आप अपनी ज़िन्दगी को भी सोना बनाइए।


Post a Comment

0 Comments